RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिहागांव लेम्प्स से उर्वरक खाद चोरी करने वाले आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव/विश्रामपुरी बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.05.2026 को प्रार्थी अनुप कुमार निषाद पिता सगनू राम निषाद जाति केंवट उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम विश्रामपुरी बांधपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छ0ग0) रिपार्ट दर्ज कराया कि 17.05.2026 के रात्रि करीबन 10ः00 बजे दिनांक 18.05.2026 के करीबन प्रातः 07ः15 बजे के मध्य, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या0 लिहागांव के खाद गोदाम के सटर के ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़कर गोदाम अंदर घुसकर गोदाम में रखे यूरिया 61 बोरी किमती- 16256.50/-रू., डी0ए0पी0 95 बोरी किमती -1,28,250/-रू0 जुमला किमती 1,44,506.50 रू. को चोरी कर ले गया है, अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 305,331(4) भा0न्या0सं0 का अपराध घटित परिलक्षित पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्रा भा.पु.से. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अरूण नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल धु्रव के नेतृत्व मंे विवेचना के दौरान पता चला कि संदेही (01) प्रेमलाल गोड़ पिता गांडो गोड़ उम्र 25 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा), (02) संतु गोड़ पिता दशरू गोड़ उम्र 22 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) (03) प्रेमलाल गोड़ पिता दुकाड़ू गोड़ उम्र 23 वर्ष जाति गोड़ ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) प्रेमलाल गोड़, संतु गोड, प्रेमलाल गोड़ तीनों निवासी ग्राम किबेकोंगा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के पास संदिग्ध रूप से रासायनिक खाद होने की सूचना मिलने पर उक्त तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित लेम्पस लिहागांव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ0ग0 के खाद गोदाम से रात्रि में गोदाम के शटर में लगे ताला को लोहे के धारदार कटर से काटकर शटर को खेलकर खाद गोदाम में अवैध रूप से घुसकर पीकअप वाहन क्रमांक OD.24 K.4191 में एक ही रात्रि को दो बार लोड कर शासकीय उर्वरक खाद डी ए पी- 95 बोरी और यूरिया खाद-61 बोरी को चोरी ले जाना और गवाहों के समक्ष जप्त कराने से उक्त आरोपियों के विरूध्द प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य मिलने से विधिवत दिनांक 30.05.2026 के क्रमशः 12ः10,12ः20, 12ः30 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल धु्रव, सउनि. अभिराम मेश्राम, प्रधान आरक्षक 02 देवार्चन सिदार, प्र.आर. 285 कमलेश्वरे जुर्री, आर. 697 जागेश मण्डावी, आर. 874 तुलाराम नेताम आर.1009 गौतम मरकाम,म.आर. 802 ललीता मरकाम, 3035 सुमन नेताम का उल्लेखनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग