RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मूल्यांकन के नाम पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर खुद को बचाने की कोशिश? इंजीनियर पर कमीशनखोरी के आरोप

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार

निर्माण कार्यों के मूल्यांकन के नाम पर कथित कमीशनखोरी के आरोपों में घिरे इंजीनियर राकेश गंधर्व एक बार फिर विवादों में हैं। आरोप है कि ऑनलाइन फोनपे के माध्यम से कथित रूप से राशि लेने का मामला सामने आने के बाद इंजीनियर ने ग्राम रानी बोदली के सरपंच पति से मूल्यांकन के नाम पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर स्वयं को सही साबित करने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि जैसे ही ऑनलाइन भुगतान का मामला सार्वजनिक हुआ, इंजीनियर ने आनन-फानन में दस्तावेज तैयार कराने की कोशिश की और बाद में मीडिया के सामने यह दावा किया कि ली गई राशि मूल्यांकन अथवा कमीशन से संबंधित थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं।

  1. oplus_34

ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी और अशिक्षित ग्रामीणों को नियमों की पूरी जानकारी नहीं होने का लाभ उठाकर इस प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी पहले ही संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग