RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोण्डागांव जिले में पहली बार होगा जिला स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन,स्थानीय संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प और उद्यमिता को मिलेगा डिजिटल मंच

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 28 जुलाई 2026 जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले में पहली बार जिला स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य कोण्डागांव की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं व्यवसायों को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही जिले से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों और सकारात्मक पहल को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

इन्फ्लुएंसर मीट के तहत कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को अधिकतम एक मिनट का रचनात्मक वीडियो अथवा रील तैयार कर निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से भेजना होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

यह कार्यक्रम 2 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 11 बजे लाइवलीहुड कॉलेज, डोंगरीपारा, कोण्डागांव में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, फोटोग्राफर्स एवं वीडियो क्रिएटर्स से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता के माध्यम से कोण्डागांव की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों एवं विकास की सकारात्मक कहानियों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत कर जिले की विशिष्ट पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहभागी बन सकते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग