RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

यातायात और सायबर जागरूकता को लेकर कोंडागांव में बाइक रैली का आयोजन

सत्यानंद यादव 

 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  पंकज चंद्रा (भा पु से) के मार्गदर्शन में यातायात नियमों के प्रति और साइबर जागृति अभियान अंतर्गत आमजन को जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कोंडागांव द्वारा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।

बाइक रैली में एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा, डीएसपी रूपेश कुमार एवं डीएसपी सिद्धार्थ बघेल उपस्थित रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में बाइक रैली को रवाना किया गया। रैली के दौरान वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और साइबर जागृति अभियान अंतर्गत साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया गया।

बाइक रैली पुलिस लाइन कोंडागांव से प्रारंभ होकर मर्दापाल चौक, रेस्ट हाउस चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए रायपुर नाका पहुँची। इसके पश्चात रैली वापस जामकोट पारा, पुराना बस स्टैंड होते हुए जिला अस्पताल कोंडागांव पहुँची, जहाँ रैली का समापन किया गया।

रैली के माध्यम से यातायात पुलिस ने आम नागरिकों को संदेश दिया कि हेलमेट का नियमित उपयोग, यातायात नियमों का पालन और जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रैली के द्वारा साइबर अपराध से बचने और निपटने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया ।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, वाहन की गति नियंत्रित रखें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग