RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सर्व पिछड़ा वर्ग समाज करेगा 3 अक्टूबर को तीन सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन

सत्यानंद यादव   

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला इकाई कोंडागांव के तत्वाधान में जिला मुख्यालय कोण्डागांव(छत्तीसगढ़) मे अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल एवं शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन करने जा रही है।

1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिश को लागू किया केन्द्र सहित कई राज्यों में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू है खेद का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की आबादी लगभग 52% से अधिक होने के उपरांत भी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं है साथ ही समाज को संवैधानिक अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व से वंचित होने से अपने आप को असहाय एवं ठगा सा महसूस कर रहा है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व प्रभावित होने तथा आगामी राष्ट्रीय जनगणना में स्पष्ट प्रावधान न होने से समाज में अत्यधिक आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है इसलिए हमारी तीन सूत्रीय मांगें इस प्रकार से हैं -केंद्र और अन्य राज्यों की भांति अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। (तमिलनाडु सरकार की तर्ज पर आरक्षण व्यवस्था को नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने की आवश्यकता है)।

राष्ट्रीय जनगणना में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की भांति पिछड़ा वर्ग समाज के लिए भी अलग से कालम निर्धारित किया जाकर अलग से जातिगत जनगणना की जाए। कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में आसानी हो सके। पांचवी अनुसूची के तहत समस्त मूलनिवासियों को हर तरह का लाभ/सुविधा दिया जाए एवं बस्तर संभाग में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग समाज भी यहां का मूल निवासी है, हमारे पूर्वज भी यहां आदिकाल से वास करते आ रहे हैं हमारा खान-पान, रहन-सहन, रीति रिवाज, संस्कृति, परंपराएं आदि भी आदिवासियों भाइयों से मिलता जुलता है हमारी संस्कृति, परंपराओं, जमीन और संसाधनों की रक्षा करना सरकार का दायित्व एवं कर्तव्य है, हमें भी स्वशासन का अधिकार होना चाहिए एतद पेसा कानून में शामिल जातियों की श्रेणी में हमारे समुदाय को भी शामिल किया जाए।

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीलकंठ शार्दूल संभागीय संगठन महामंत्री, रैमल दीवान जिलाध्यक्ष, देवलाल सोनवंशी संभागीय महासचिव, मनोज देवांगन जिला महामंत्री, ईश्वर चंद्र निषाद जिला कोषाध्यक्ष, अमित गुप्ता मुख्य संरक्षक, भारत जैन सलाहकार, बीरस साहू जिला संरक्षक, हरिशंकर देवांगन विकासखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग