RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण, दूरस्थ अंचल के 56 गांवों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार , 23 नवम्बर 2026 जिले के दूरस्थ अंचल धनोरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को ग्राम धनोरा में आयोजित भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और आईजी बस्तर बीएन मीणा, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से धनोरा एवं आसपास के 56 गांवों के लगभग 56 हजार ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अब क्षेत्र के ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूरस्थ स्थानों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

पूर्व में क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी। अब धनोरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इससे दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर जिले में कुल 132 करोड़ 69 लाख 43 हजार रुपये की लागत के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कर जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

धनोरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

हिंदू नेतृत्व जीवन रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सवाई ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण और बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग