RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति एवम् अभ्यर्थियों से 1 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजू तोले

        सुकमा बस्तर के माटी समाचार 14 जून 2024/ सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण ऐसे अभ्यार्थियों से जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अभ्यार्थी 01 जुलाई 2024 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते है। परीक्षाओं की तैयारी हेतु 64 अनुसूचित जनजाति एवं 36 अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को लिया जाता है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में 1 जुलाई शाम 4 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदन पत्र एवं परीक्षा की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट  www.tribal.cg.gov.in  से अवलोकन एवं डाउनलोड किए जा सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय सुकमा में संपर्क कर सकते है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग