RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सुकमा जिला में धान खरीदी प्रारंभ, पहला टोकन किसान माड़वी दुला का 30 क्विंटल का,सीईओ नम्रता जैन ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 14 नवम्बर 2024/ सुकमा जिला में गुरुवार को इस विपणन वर्ष 2024-25 की पहली धान खरीदी की गई। सुकमा जिला मुख्यालय स्थित धान उपार्जन केन्द्र में अन्नदाता माड़वी डुला ने कांटा बाट की विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ की गई। सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन ने किसान माड़वी दुला का पुष्पहार से स्वागत किया। इस वर्ष धान का पहला टोकन माड़वी डुला का रहा, जिन्होंने 30 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया था। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डमरू नाग, झापरा सरपंच बारसे जोगा, समिति प्रबंधक मनीष कुमार बागड़े जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

प्राप्त राशि ट्रेक्टर के किस्त देने में मिलेगी मदद-


ग्राम पंचायत पुसपल्ली ग्राम मंगीपाल निवासी माड़वी दुला पिता जोगा ने प्रथम टोकन करने पर खुशी जाहिर की, उन्होने बताया कि लगभग 2.50 एकड़ में धान की खेती किया था। आज धान का खरीदी प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ हो गई और मैने लगभग 30 क्विंटल धान का विक्रय किया। प्राप्त धन राशि को अपनी टेक्टर की किस्त और आवश्यकता अनुसार खर्च करूंगा। समर्थन मुल्य में 3100 रुपये में धान खरीदने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
समिति प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्था पर जताई खुशी-
इसी प्रकार किसान ग्राम भेलवापारा निवासी श्री लच्छु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में समय में धान खरीदी प्रारंभ करने पर खुशी जाहिर की और कहा कि लैम्पस में समिति प्रबंधन द्वारा धान विक्रय हेतु किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।
सीईओ जिला पंचायत ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन ने सुकमा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड़ की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों से संतुष्टि जताई।
जिला खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु जिले के 1654 कृषकों का नवीन पंजीयन हुआ है। कुल 18 हजार 422 किसानों द्वारा 45 हजार 621.805 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल ली गई है। इस वर्ष जिले में 24 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। प्रशासन द्वारा केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। धान खरीदी केंद्र सुकमा सहित तोंगपाल एवं पुसपाल केंद्र में गुरूवार को खरीदी की गई।
जिला विपणन अधिकारी चेतन आनंद ने बताया कि धान खरीदी के लिए जिले में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। कांटा-बांट, कम्प्यूटर, नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का सत्यापन कर लिया गया है। धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण के लिए भी सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग