RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जनदर्शन में दिव्यांग पिताम्बर को मिली राहत,कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत मिला व्हीलचेयर

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 09 दिसम्बर 2024/  साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज ग्राम बनियागांव से आए दिव्यांग पिताम्बर पोयाम को तुरंत व्हील चेयर मिलने पर उन्हें बहुत राहत मिली है। पिताम्बर ने कलेक्टर को बताया कि वे एक आकस्मिक दुर्घटना के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें दैनिक कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से व्हील चेयर और दिव्यांग भत्ता दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उनकी मांग पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही हेतु समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती ललिता लकड़ा को निर्देशित किया। इसके बाद दिव्यांग पिताम्बर को तत्काल जिला कार्यालय में ट्रायसिकल प्रदाय किया गया। दिव्यांग पिताम्बर ने त्वरित सहायता मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अब घर से बाहर आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग