RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधानसभा में विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले के आश्रम और पोटा केबीनों में हो रहे बच्चों के मौतों का मामला उठाया


विधानसभा में विक्रम मंडावी ने कहा पिछले दस माह में दस आदिवासी बच्चों की हुई मौत, लेकिन सरकार जिम्मेदारों पर कार्यवाही नहीं कर उन्हें बचाने का काम कर रही है


बीजापुर बस्तर के माटी समाचार
20/12/2024
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने शुक्रवार को विधानसभा सभा में बीजापुर जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में अध्ययनरत बच्चों के हो रहे मौतों का मामला उठाया है। विधायक विक्रम मंडावी ने विधानसभा में कहा कि बीजापुर जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के इलाज के अभाव में लगातार मौतें हो रही है पिछले दस माह में दस बच्चों की मौतें हो चुकी है जिनमें से पाँच बच्चों की मौत तो मलेरिया से हुई है सरकार बीजापुर जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की मलेरिया का इलाज नहीं कर पा रही है इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार जिले के आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों का इलाज कैसे कर रही होगी। विधायक विक्रम मंडावी ने विधान सभा में कहा कि सरकार आश्रमों और पोटाकेबिनों में लगातार हो रही आदिवासी बच्चों की मौतों को रोकने में पूरी तरह नाकाम है और बच्चों के मौतों को भी छुपाने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं होने से ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आश्रमों और पोटाकेबिनों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के इलाज में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। लगातार घट रही ऐसी घटनाओं से आदिवासियों का आश्रमों और पोटाकेबिनों से विश्वास उठता जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग