RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

नगरीय निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 20 दिसंबर 2024/ सुकमा जिले के नगर पालिका परिषद सुकमा और नगर पंचायत दोरनापाल के वार्डों का आरक्षण कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में गुरूवार को सम्पन्न हुआ। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, मीडिया के प्रतिनिधि और सभी राजनीतिक दल के नेताओं की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा जारी आदेशानुसार नगर पालिका परिषद सुकमा में वार्ड क्रमांक 1 सुभाष चंद्र बोस वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 भगत सिंह वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 3 छत्रपति शिवाजी वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग, वार्ड क्रमांक 4 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 5 स्वामी विवेकानंद वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 6 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 7 महात्मा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 8 बिरसामुण्डा वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 9 महादेव वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 10 शांति नगर वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 11 गायत्री माता वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 12 शबरी नगर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 13 शहीद चन्द्रशेखर वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 14 पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग और वार्ड क्रमांक 15 रंगाराज वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत दोरनापाल में वार्ड 1 क्रमांक सुभाष नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 2 दुर्गा नगर वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 3 सरस्वती नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 4 शीतला माता नगर वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 5 शबरी नगर वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 6 पंडित दीन दयाल नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वग (महिला), वार्ड क्रमांक 7 गांधी नगर वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 8 राम नगर वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक 10 पंडित जवाहर लाल नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 11 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 12 इंदिरा नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 13 अम्बेडकर नगर वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग, वार्ड क्रमांक 14 शहीद भगद सिंह नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग (महिला) और वार्ड क्रमांक 15 बालाजी नगर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग