RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

छत्तीसगढ़ विकास पार्टी की 12 सूत्रीय गारंटी पत्र

अमृत सिंह

रायपुर बस्तर के माटी समाचार रायपुर तो समय विकास ने कहा कि आपके गॉन और शहर की समस्या विगत 76 सालों से जस की तस बनी हुई है। जिसके कारण आपको अनेक तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि आपके जनप्रतिनिधि, राजनैतिक पार्टी की गुलाम होकर या तो अक्षमग अथवा जनता को सुविधा दिलाने में उनको कोई रूचि नहीं है। नागरिकों ने भी अपने अधिकारों के मुद्दे पर कोई गंभीर प्रयास किया हो, ऐसा प्रत्तीत नहीं जान पड़ता। अज्ञानता, उदासीनता, निष्क्रियता के चलते अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होना / मतदाताओं में समय के साथ जामृति लाना होगा।

सरकार कौन बनाता है, मतदाता ही तो सरकार बनाता है। मतदाता जिस पार्टी की सरकार बनाता है, उस पार्टी के सरकार में बैठे चपरासी से लेकर अधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को प्रतिमाह वेतन भत्ता पेंशन मिलता है, लेकिन सरकार बनाने वाले मतदाता को क्या मिलता है। सिवाय आश्वासन, प्रलोभन के अलावा कुछ नहीं मिलता, इसलिए सरकार बनाने वाले मतदाताओ को भी सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) के आधार पर प्रत्येक मतदाता को महिला हो या पुरुष, युवक हो या युवती जिसके उम्र 18 साल हो गया हो, जो मतदान करता हो, उसे 1750 रूपये प्रतिमाह मतदाता सम्मान निधि वोटर पेंशन मिलना ही चाहिए।

आम मतदाताओं के माली हालत में सुधार लाने छ.ग. विकास पार्टी की सरकार बनते ही वोटर पेंशन योजना छ.ग. प्रदेश में लागू करेगी। जो वोट डालेगा उसे वोटर पेंशन मिलेगा। जो वोट नहीं डालेगा उसे वोटर पेंशन नहीं मिलेगा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में महिलाओं को 1000 रूपये महीना, कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना में 2000 रूपये, दिल्ली में महिला समृद्धि निधि योजना में 2500 रूपये, मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना में 1500 रूपये, महाराष्ट्र में लाड़ली लक्ष्मी योजना में 1500 रूपये, तेलगांना प्रदेश में 2000 /- रूपये, झारखण्ड प्रदेश में मईया योजना के तहत 2500 रूपये प्रतिमाह महिलाओ को सहायता राशि दिया जा सकता है तो छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रत्येक मतदाताओं को सम्मान निधि 1750 रूपये वोटर पेंशन क्यों नहीं दिया जा सकता है। महिला हो या पुरुष 18 साल से उपर सभी मतदाताओं को जो वोट डालता है, उसे वोटर पेंशन दिया जा सकता है। वोटर पेंशन लागू होने से महिला व पुरुष मतदाताओं में मतभेद समाप्त होगा। और चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी। वोटर पेंशन नहीं तो वोट नहीं। छत्तीसगढ़ विकास पार्टी को गन्ना किसान छाप में वोट दो 1750 रूपये मासिक वोटर पेंशन लो।

छत्तीसगढ़ विकास पार्टी की 12 सूत्रीय गारंटी पत्र :-

(1) सभी मतदाता जो वोट डालेगा उसे 1750/- रूपये मासिक वोटर पेंशन सम्मान निधि देने के अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने महिला सशक्तिकरण योजना लागू करने की गारंटी।

(2) 3500/- रूपये प्रति क्विंटल, 21 क्विटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गारंटी।

(3) पलायन रोकने नौकरी या रोजगार नहीं मिलने पर 3000/- रूपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की गारंटी।

(4) निःशुल्क स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, (5 लाख रूपये तक मुप्त ईलाज की सुविधा) बिजली (300 यूनिट तक निःशुल्क) पानी, सिंचाई सुविधा, मुक्त देने की गारंटी।

(5) वनो वनोपज को उचित समर्थन मूल्य में खरीदी अनुसूचित जाति/जनजाति के उत्थान के अलावा औद्योगिक विकास के लिए बजट में अलग से धन प्रावधान की गारंटी।

(6) आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन, सुरक्षा विकास, काम, और दाम देने की गारंटी।

(7) भूमिहिन, आवासहिन, व्यक्तियों को जमीन, मकान, हर खेत को पानी, हर हाथ को काम देने की गारंटी।

(8) शहरीकरण के अलावा ग्रामीण विकास गाँव, गरीब, किसान, जवान, मजदूर, आम आदमी को रोटी कपड़ा और मकान देने की गारंटी।

(9) ठेठ छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग से उपमुख्यमंत्री, आदिवासी उप मुख्यमंत्री, अनुसूचित जाति उपमुख्यमंत्री बनाने की गारंटी।

(10) शासन-प्रशासन, संगठन, नौकरी, रोजगार में छत्तीसगढ़वासियों को प्रथम प्राथमिकता देने की गारंटी।

(11) राज्य की भौतिक संपदा, खनिज संपदा, जल, जंगल, जमीन, रूपया पैसा, इत्यादि में नियंत्रण व आय के साधन को बढावा देने की गारंटी।

(12) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 38 और 39 के अनुसार गरीब को अमीर और अमीर को और अमीर बनाने हेतु कार्य योजना लागू करने की गारंटी।

समस्याओं का मूल कारण :-

खामोश रहने से, कोई गंभीर प्रयास नहीं करने से, जनता में जागृति लाने कार्यकमों का आयोजन न करने से, कोई आवाज बुलंद न करने से और कोई संघर्ष चालू न करने से कभी भी किसी भी समस्या का समाधान सालों साल हल नहीं निकलता। पीढ़ी की पीढ़ी निकल जायेगी और समस्या जस की तस बनी रहेगी। आप कहेगे देर है पर अंधेर नहीं। साहब देर में ही तो अंधेर है। आईये आपके अधिकारों को लेकर गाँव, शहर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों के अलावा बोटर पेंशन के मुद्दों पर गंभीर चिन्तिन विचार-विमर्श हेतु 28 मार्च को 12.00 बजे छत्तीसगढ़ विकास पार्टी के स्थापना दिवस सतनाम भवन पलारी में आयोजित है। उसमें आप सादर आमंत्रित है। छत्तीसगढ़ विकास पार्टी में आपका स्वागत, अभिनंदन है। आप सबकी उपस्थिति अनिवार्यतः प्रार्थनीय है। 28 मार्च के बाद मतदाता के घर, गाँव, शहर चलो अभियान प्रारंभ किया जावेगा। इस अवसर पर बलौदाबाजार आंदोलन के नेतृत्व करने वाले सभी जेल यात्रियों का सतनामी रत्न सम्मान से अंलकृत किया जावेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग