RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजन को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

घनश्याम यादव

 बीजापुर बस्तर के माटी समाचार 29 अप्रैल 2025- कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत नदी-नाले एवं तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक लखु ओयाम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती पोदिये आयोम, मृतक पुनेम रमेश के निकटतम वारिस श्रीमती पुनेम सदना एवं मृतक मुकेश उरसा के निकटतम वारिस श्री लक्खू उरसा को 4-4 लाख रूपए कुल 3 पीड़ितों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग