RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ यात्रा हुई सम्पन्न,पलारी से पदयात्रा कर डोंगरीगुडा मे हुआ सभा का आयोजन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत पलारी से डोंगरीगुडा तक जिले भर से मौजूद हजारों की संख्या मे कांग्रेस जनों एवं आमजनों की मौजूदगी मे संविधान बचाओ रैली निकाली गयी। पदयात्रा के माध्यम से पलारी से डोंगरीगुडा पहुंच डोंगरीगुडा मे सभा का आयोजन किया गया जहां पर सम्पूर्ण जिले भर से आये कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी बापू महात्मा गाँधी जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जहां पर पार्टी प्रोटोकॉल अनुसार संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम मे किसी प्रकार के स्वागत सम्मान कार्यक्रम नहीं कर सीधे मुल कार्यक्रम की ओर जाकर स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जहां पर सभी वक्ताओं ने क्रमवार अपने अपने उद्बोधन मे कार्यक्रम के उद्देश्य को साझा करते हुए मोदी सरकार की कुरीतियों को उजागर करते हुए अपनी अपनी बात रखी कहा भाजपा एवं आर एस एस देश के आपसी भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही है कांग्रेस आपसी भाईचारे और सौहार्द को बरकरार बनाए रखते हुए धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की पहचान को बरकरार रखते हुए हिन्दू मुश्लिम सिख ईसाई आपस मे सब भाई भाई के नारे को जीवित रख सभी जाती धर्म समुदाय को सम्भाव मानते हुए चाहे सत्ता मे रहें या विपक्ष मे गरीब किसान आदिवासी मजदूर की आवाज को बुलंद करते आई है सदैव इनकी आवाज को बुलंद करने का काम करते आया है वहीं भाजपा आजादी की लड़ाई से लेकर आज दिनांक तक केवल आपसी भाईचारे को तोड़ते हुए भेदभाव की राजनीति की है।पूर्व मंत्री एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा भाजपा की विचारधारा तोड़ने की विचारधारा है कांग्रेस सदैव जोड़ने का कार्य करती है आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक सदैव हम जनता की आवाज को बुलंद कर रहें हैं देश की आजादी मे किन्ही भाजपाई ने अपना बलिदान दिया हो तो बता सकते हैं ये लोग सिर्फ राजनितिक रोटी सेकने का मकसद लेकर कार्य करते हैं आएसएस और भाजपा के लोग देश की आजादी के समय अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थे उनकी तनख्वाह ले रहें थे तब से लेकर आजतक केवल ये लोग दलालो की भूमिका मे कार्य कार्य कर रहें हैं। संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री रितेश पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम प्रदेश सचिव बिरस साहू सकुर खान श्रीमति रमिला मरकाम जिला पंचायत सदस्य जयलाल मरकाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा ब्लॉक अध्यक्ष भारत देवांगन मंडल अध्यक्ष नंदू दीवान योगेंद्र राठौर बुधराम सागर जेठू मंडावी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल सहित सेक्टर अध्यक्ष बुथ अध्यक्ष कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग