RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिला अस्पताल की गंदगी,अव्यवस्था एवं विभिन्न मदों से प्रदत्त 9-9 एम्बुलेंस के रजिस्ट्रेशन नहीं होने जैसी प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सौंपा ज्ञापन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कोंडागांव जिले के दौरे मे हैँ इस दौरान कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल मे पसरी गंदगी,अव्यवस्था एवं विभागीय लापरवाही की शिकायत को लेकर एक ज्ञापन के साथ मंत्री जी से मुलाक़ात किया। मुलाक़ात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कोंडागांव जिला अस्पताल केवल रिफर सेंटर बनकर रहा गया है अस्पताल मे डॉक्टर्स की कमी है यहाँ तक की पोस्टमार्टम के लिए स्वीपर तक नहीं है। यहां रात के अँधेरे मे टॉर्च की रौशनी से डिलवरी कराया जाता है डीएमएफटी फंड से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन 4,5 महीनों से पेंडिंग है वहीं कांग्रेस सरकार के दौरान मोहन मरकाम के विधायक निधि से 32 लाख रुपए का सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस सहित विभिन्न मदों से प्रदत्त 9-9 एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय मे धूल खा रही हैँ रजिस्ट्रेशन तक नहीं करा पाई स्वास्थ्य विभाग जिसके चलते जनता को इसका लाभ आज पर्यन्त तक नहीं मिल पा रहा है। दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ कार्यालय मे ख़डी एम्बुलेंस को जनता को समर्पित करने का निवेदन किया गया। ज्ञात हो की एक दिन पूर्व ही पूर्व मंत्री मोहन मरकाम द्वारा स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित कर सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को आड़े हांथों लेकर जमकर कोसा था वहीं आज मंत्री से मुलाक़ात कर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा विभाग के विरुद्ध ही लिखित शिकायत करना कहीं न कहीं जनता से जुड़े मुद्दे को कांग्रेस अब भुनाने के मुंड मे नजर आ रही है।वास्तव मे बात जायज भी है क्योंकि चाहे कोई भी सरकार हो अगर जनहित मे एम्बुलेंस सेवा जनता के लिए दिया है तो उसका लाभ जनता को मिलना चाहिए प्रशासनिक लापरवाही के चलते जनता को लाभ न मिल पाना गलत है।मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस नेताओं को दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन देते कहा एम्बुलेंस सुविधा को भी सुचारु रूप से शुरू कराएंगे।अब देखना होगा विभागीय मंत्री कितने दिनों मे ख़डी एम्बुलेंस को सड़क मे दौड़ाते हैँ।मंत्री से मुलाक़ात कर ज्ञापन देने के दौरान कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,मंडल अध्यक्ष नंदू दीवान,जिला सचिव उमर मेमन,सनी चोपड़ा, रविन्द्र दीवान, सुनील रैकवार सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग