कांदाडोंगर में यादव समाज ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी । एकता और गौ सेवा का दिया संदेश
बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद
कांदाडोंगर एवं मुड़गेलमाल परिक्षेत्र में इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यादव समाज की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

भाजपा मंडल कांदाडोंगर के उपाध्यक्ष खुदेश्वर यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंगधा यादव ने सभी क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “एक यादव होने के नाते हर घर में एक-एक गौ माता का पालन-पोषण और सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य है। यही हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है।”

इस अवसर पर खंड उपसभापति लखन लाल यादव, रूपेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, तिलकचंद ध्रुवा, पूर्व जनपद सदस्य बबीता यादव, हेमलता यादव, सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया

कांदाडोंगर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी जन्माष्टमी पर्व का आयोजन विशेष रूप से किया गया, जिसमें यादव समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में समाज के नेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

