न्याय निर्माण सहयोग परिषद अमलीपदर ने सौंपे पदभार, नौजवानों में दिखा जोश और संकल्प
गरियाबंद/अमलीपदर।
बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरयाबंद
ग्राम अमलीपदर में संचालित न्याय निर्माण सहयोग परिषद ने अपने सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं को पदभार सौंपा। परिषद ने स्थापना से ही ग्राम और समाज हित में निरंतर कार्य कर लोगों का विश्वास जीता है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच जोश, उमंग और सेवा का संकल्प दिखाई दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आकाश मिश्रा ने की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गाँव, समाज और देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। सेवा और समर्पण से ही असली राजनीति का निर्माण होता है।”

न्याय निर्माण सहयोग परिषद ने संगठन को मजबूती देते हुए पदभार सौंपे
संरक्षक : श्री विशाल मिश्रा
मुख्य संचालक : श्री प्रियांशु सिंह ठाकुर
उप संचालक : मो. साहिल मिर्जा
इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त साथियों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित कार्यकर्ताओं में नितिन तिवारी, राज तिवारी, योगेश मिश्रा, प्रमोद पांडे, त्रिभुवन ताम्रकार, पुष्पराज ताम्रकार, राजू मांझी, शौर्य वाघे, रुद्र वाघे, निखिल त्रिपाठी, गीतेश पांडे, अतुल ताम्रकार, उमंग सिंहा, रौनक मिश्रा, धन्ना नागेश समेत बड़ी संख्या में नौजवान शामिल रहे।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि न्याय निर्माण सहयोग परिषद केवल संगठन नहीं, बल्कि नौजवानों की आवाज़ है। यही वह मंच है जहाँ से कल के नेता तैयार होंगे। समाज सेवा की यह भावना राजनीति की नई दिशा तय करेगी।
युवाओं के उत्साह और संगठन की ताकत को देखते हुए ग्रामीणों ने भी विश्वास जताया कि परिषद आने वाले समय में गाँव के विकास का मजबूत आधार बनेगी।
“यह पदभार नहीं, जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर अपने गाँव, अपने समाज और अपने देश का उज्ज्वल भविष्य गढ़ेंगे।” – कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लेते हुए समारोह का समापन हुआ।

