मनरेगा बचाओ अभियान _ गांधी के नाम को मिटाने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का संग्राम
मनरेगा संग्राम समिति के आह्वान पर मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत 14 तारीख से की गई है, जो 29 तारीख तक लगातार चलाया जाएगा। यह अभियान गरियाबंद कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मैनपुर ब्लॉक सहित पूरे गरियाबंद जिले में आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी के नाम को मिटाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। हाल ही में सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “जी-राम-जी” किए जाने को लेकर कांग्रेसियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि महात्मा गांधी की विचारधारा और उनके योगदान को कमजोर करने की एक सुनियोजित कोशिश है। इसी के विरोध में पूरे देशभर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।
हर पंचायत, हर गांव तक पहुंचने का संकल्प ।
अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हर पंचायत और हर गांव में जाकर आम जनता को इस कथित साजिश की जानकारी देंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। मनरेगा संग्राम समिति का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है ताकि ग्रामीण रोजगार, मजदूरों के अधिकार और गांधी के नाम की रक्षा की जा सके।
मुडगेल माल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
मनरेगा संग्राम अभियान के तहत मुडगेल माल गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—
सुखचंद बेसरा – जिला अध्यक्ष
ललिता यादव – ब्लॉक अध्यक्ष
खिर सिंदुर नागेश – उप सरपंच
जय प्रकाश जगत,अल्तमश खान,श्रवण सतपति,सेवन पुजारी,जगदीश यादव,संत कुमार,कांति लाल जगत,बल मत जगत लखन लाल यादव,कुस्तो राम प्रधान,गबरू मल चोड़ी,करेन्द्र मांझी,सुमित
सहित कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान 29 तारीख तक जारी
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान 29 तारीख तक लगातार जारी रहेगा और सरकार के फैसले के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

