RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

188वीं वाहिनी CRPF ने कोण्डागांव में मनाया स्थापना दिवस रक्तदान महोत्सव

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार10 मार्च 2026: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 188वीं वाहिनी CRPF द्वारा जिला अस्पताल कोण्डागांव में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार 06 से 10 मार्च तक चलने वाले रक्तदान अभियान के समापन दिवस पर आयोजित किया गया।

कमाण्डेंट भावेश चैधरी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए 188वीं वाहिनी ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों से समन्वय स्थापित किया और रक्तदान के लिए अपने कार्मिकों को प्रेरित किया। आज आयोजित रक्तदान दिवस पर बड़ी संख्या में अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर कमाण्डेंट भावेश चैधरी ने कहा, “रक्तदान महादान है। इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और समाज में जागरूकता फैलाना है ताकि जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित और सुलभ रक्त की आपूर्ति हो सके। आपके द्वारा किया गया एक रक्तदान किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है।” उन्होंने बताया कि CRPF द्वारा इस प्रकार के आयोजन निरंतर कराए जाते रहेंगे ताकि आम जनमानस को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान  नीतीन्द्रनाथ (द्वितीय कमान अधिकारी),  कमल सिंह मीणा (उप कमाण्डेंट) सहित वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी और अधिक संख्या में जवान उपस्थित रहे। जिला अस्पताल से डॉ. आर.के. चतुर्वेदी और उनके स्टाफ ने भी रक्तदान शिविर को सफल बनाने में चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग