सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव प्रेस एंड मिडिया सह प्रेस क्लब मे रविवार 8 मार्च होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे जिले के पत्रकारों के साथ ही जिला प्रशासन के आला अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकों ने शिरकत करते होली की खुशियाँ एक दूसरे से साझा की। प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एसपी कोंडागांव पंकज चंद्रा पूर्व मंत्री मोहन मरकाम अध्यक्ष नपा नरपती पटेल संग अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण ग़ुलाल की धुंध के साथ एक दूसरे को होली मिलन की शुभकामनायें देते नजर आये वही नगाड़ो की थाप ने रंगोत्सव को जीवंत बना।
प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनपिपरे ने अतिथियों का हार्दिक अभिनन्दन करते क्लब के पदाधिकारीयों के साथ पुष्प गुच्छ से स्वागत करते सभी को होलीका उत्सव की शुभकामनाएं दी, वही पूर्व अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहाँ की प्रेस क्लब मे आयोजित कार्यक्रम आनंददायक था ऐसे आयोजनों से संस्कृति और विकास को बल मिलता है व आपसी सामंजस्य मजबूत होते हैं यह आयोजन न केवल रंगों और उमंगों का संगम था, बल्कि पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी सम्मानित साथियों के साथ संवाद का एक बेहतरीन अवसर भी रहा।
वही प्रेस के अध्यक्ष सोनपिपरे ने इस विशेष आयोजन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने वाले पदाधिकारी रमाकांत सिन्हा अनुज नाहरिया अंजय यादव व अन्य सभी पदाधिकारी व क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया

