RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी समाचार 

रिफोटर कृष्णा कुमार कुंजाम 

*आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग का प्रथम अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न*

 

बस्तर संभाग में आयोजित संभाग स्तरीय आदिवासी युवा छात्र संगठन का तीन दिवसीय प्रथम अधिवेशन उत्साह, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं एवं छात्र प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पहला दिन: संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम कार्यक्रम की शुरूआत पंजीयन से हुई। उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत एवं परिचय हुआ। बस्तर के शहीद क्रांतिकारियों के नाम पर टीमों का गठन किया गया तथा संगठन के नियमों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों के लिए बस्तर की वर्तमान समस्याओं से संबंधित शॉर्ट वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिससे युवाओं में सामाजिक जागरूकता एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

दूसरा दिन: अध्ययन, संवाद और नेतृत्व विकास जिसके आधार पर टीमों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की। डिबेट एवं ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से युवाओं ने अपने विचार साझा किए। शिक्षा एवं कैरियर काउंसलिंग एवं अन्य प्रकार के प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं के मुद्दों एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रस्ताव पारित कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई तथा कानूनी दांव-पेंच पर मार्गदर्शन दिया गया।

तीसरा दिन: सामाजिक सरोकार और नेतृत्व की पहल

अधिवेशन के अंतिम दिन क्षेत्र के शासकीय भवनों जैसे स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पौधारोपण किया गया। साथ ही जरूरतमंद स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन एवं पेंसिल जैसी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। डिबेट एवं समूह चर्चा के माध्यम से बस्तर में युवाओं की भूमिका एवं नेतृत्व पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, जिससे युवाओं को शिक्षा, कानून, समाज सेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त हुई।

 

अंत में समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ अधिवेशन का समापन हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे युवाओं की एकता, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर संभाग का यह प्रथम अधिवेशन पूर्णतः सफल रहा और युवाओं में नई ऊर्जा एवं संकल्प का संचार हुआ । इस दौरान आयोजक आदिवासी युवा छात्र संगठन के संभागीय अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल, नंदू सोढ़ी, प्रशांत कश्यप, विनोद कुहाड़मी, सलीम नेताम, हिरदेश भारती, सीताराम मंडावी, लक्ष्मण मंडावी आदि रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग