RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की हुई घोषणा, सूरज कुमार यादव बनाये गए कोंडागांव जिला संयोजक

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 19 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त पत्र की जानकारी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की गई जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार यादव को भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोंडागांव का जिला संयोजक का दायित्व दिया गया l पूर्व सैनिक सूरज यादव ने कहा की मुझ पर विश्वास जताने और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक की जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का आभार l मैं पार्टी की विचारधारा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा और जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस भरोसे पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूँगा l मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ूँगा l पूर्व सैनिक सूरज यादव विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत बखूबी और निष्ठा के साथ कर रहे हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष, मतदाता जागरूकता अभियान के जिला आइकॉन और नगर पालिका परिषद कोंडागांव के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं। इन सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। अपने सामाजिक और राष्ट्रहितकारी कार्यों के माध्यम से पूर्व सैनिक सूरज यादव ने ने विशेष पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न ब्लाकों पर पर संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इन प्रशिक्षणों से न केवल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना विकसित हुई है, बल्कि कई युवाओं को सैन्य सेवाओं में सफलता प्राप्त करने में मार्गदर्शन भी मिला है। यह कार्य युवाओं के भविष्य को दिशा देने के साथ-साथ देश की सेवा के लिए समर्पित नागरिकों की एक सशक्त और सक्षम पीढ़ी तैयार करने में सहायक सिद्ध हो रहा है l इसके साथ-साथ पूर्व सैनिक सूरज यादव के मार्गदर्शन में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, यातायात जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं l पूर्व सैनिक सूरज यादव का जीवन इस बात का प्रेरणादायक उदाहरण है कि सेना में सेवा पूर्ण करने के बाद भी समाज और राष्ट्र के लिए योगदान की राह कभी समाप्त नहीं होती। उनके द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सशक्त बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और देश सेवा के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उनका निरंतर समर्पण, कर्मठता और निस्वार्थ सेवा भाव उन्हें एक सच्चे राष्ट्रभक्त और समाज सुधारक के रूप में स्थापित करता है। अंत में पूर्व सैनिक सूरज यादव ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना, संगठन के सिद्धांतों , जनसेवा और पूर्व सैनिकों के कल्याण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता से निभाने का अवसर है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग