RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोण्डागांव प्रेस क्लब में चला ‘साइबर जागृति अभियान’ पत्रकारों ने लिया क्विक क्विज में हिस्सा, साइबर अपराधों से बचाव के बताए गए उपाय

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस अधीक्षक  पंकज चन्द्रा, IPS के निर्देशन में जिले में लगातार चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत कोण्डागांव प्रेस क्लब में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा, डीएसपी साइबर सेल  सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी कोण्डागांव रूपेश कुमार एवं थाना प्रभारी कोण्डागांव  सौरभ उपाध्याय उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों को UPI फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC/बैंक कॉल, संदिग्ध लिंक व APK फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता पर “क्विक क्विज” का आयोजन किया गया। पत्रकारों से साइबर अपराध एवं सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से साइबर जागरूकता के संदेश को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग