RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

भाजपा के सूत्रों के अनुसार आलाकमान कर सकता है विचार विष्णुदेव साय पर मुख्यमंत्री के लिए जाने इनके ऊपर क्यों कर सकता है विचार …

अजीत यादव

रायपुर बस्तर के माटी समाचार। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में कुल 54 सीटों पर जीत मिली है। प्रचंड जीत के बाद बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री पद को लेकर आदिवासी चेहरे मे विष्णु देव साय,रेणुका सिंह ,ओबीसी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,ओपी चौधरी, सामान्य से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा कई और नाम चर्चा में चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले किसी भी को मुख्यमंत्री का चेहरे को पेश नहीं किया था। विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बार किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय का नाम भी आगे चल रहा है।

*कौन हैं विष्णुदेव साय?*

विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और इसी समुदाय से आते हैं। इस बार आदिवासी समुदाय से किसी को मुख्यमंत्री बना सकती है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इतना ही नहीं साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होगी है। केंद्रीय नेताओं के चहेते भी हैं साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया। जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। ग़ौरतलब है कि एक दो दिन में मुख्यमंत्री को लेकर नाम फ़ाइनल कर दिया जाएगा लेकिन चर्चा साय रेस में आगे हैं मुख्यमंत्री के लिए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!