RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

मुंगेली ब्रेकिंग: मुंगेली जिले के कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता राकेश पात्रे का निधन-

अजीत यादव

मुंगेली बस्तर के माटी समाचार : मुंगेली जिले के कांग्रेस के सीनियर नेता राकेश पात्रे का आज शाम बुधवार को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के 2018 विधानसभा चुनाव में मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी थे व मुंगेली विधानसभा से छाया विधायक थे। राकेश पात्रे कांग्रेस प्रदेश कमेटी अनुसूचित जाति विभाग से उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।

मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी (2018) राकेश पात्रे जी , का देहांत हो गया,वे मुंगेली की राजनीति में युवाओं को आगे लाने वाले नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। संगठन में राकेश पात्रे हमेशा सक्रिय रहते थे। मुंगेली कांग्रेस के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

सुरक्षाबलों की अद्वितीय रणनीति और समर्पण ने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में एक नया इतिहास रचा-उपमुख्यमंत्री  शर्मा,मैनपुर के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में बड़ा नक्सल ऑपरेशन: 14 नक्सली ढेर, सीसी मेंबर जयराम का खात्मा

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!