RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

CM हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कल, प्रदेशभर से आए लोगों की समस्या सुन कर समाधान करेगें

घनश्याम यादव

रायपुर बस्तर के माटी समाचार CM विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की है। बीते 27 जून से इस साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया जा रहा है. इसी कड़ी में अब अगला जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया जाएगा.जिसमें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन के दौरान आम नागरिक से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे. जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं, अपेक्षाओं, आवेदनों को पंजीबद्ध करने के साथ ही इसे जनदर्शन पोर्टल में अपलोड किया जाएगा. इस पोर्टल में दर्ज आवेदनों की मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री करेंगे. आम जनता से मिले आवेदनों को संबंधित विभाग समय-सीमा में निराकृत कर इसकी जानकारी आवेदक को दिया जाएगा.

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!