अजीत यादव
रायपुर बस्तर के माटी समाचार /बगिया मुख्यमंत्री के गृहग्राम बगिया में रामनवमी की धूम रही। आसपास के पचास से अधिक गांव के पांच हजार लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ पूजा में भाग लिया। विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा की उपासना की और प्रसाद का भोग लगाया।
गौरतलब है कि पिछले तीन पीढ़ियों से मुख्यमंत्री का परिवार नवरात्रि का पर्व बड़े उल्लास से मनाता है। सनातन धर्म के प्रति बेहद आस्थावान पूरा परिवार नौ दिन तक पूजा-अर्चना में शामिल होता है। कलश यात्रा निकाली जाती है और दसवें दिन भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें पूरा साय परिवार शामिल रहता है।
आज भी पूरा परिवार यज्ञ आहूति में शामिल हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धर्मपत्नी कौशिल्या साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली की कामना की है।

CM विष्णु देव साय और धर्मपत्नी कौशिल्या साय की भक्ति : गृहग्राम में रामनवमी में रमे नजर आये मुख्यमंत्री साय, भंडारे में भी हुए शामिल
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram