RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिला चिकित्सालय कोंडागांव राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 2 जुलाई 2024/* जिला अस्पताल कोंडागांव को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया। 28 जून को नयी दिल्ली मे स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया की अध्यक्षता मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय कोंडागांव का मूल्यांकन दिसंबर 2023 मे राष्ट्रीय दल द्वारा लगातार 3 दिनों तक किया गया था उक्त मूल्यांकन मंे अस्पताल के 17 विभाग गुणवत्ता के विभिन्न पैमानों मे खरे पाए गए थे। अस्पताल को कुल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये थे।
यहाँ उल्लेखनीय यह रहा की नयी दिल्ली की नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर टीम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य मे एनक्यूएएस सेर्टिफाइड 14 जिला अस्पतालों मे से सिर्फ कोंडागांव जिला अस्पताल को ही चयनित किया गया।


कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला अस्पताल को सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी और जनता को निरंतर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने हेतु निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने हेतु जिला प्रशासन की ओर से निरंतर सहयोग प्रदान करने की बात कही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग