RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

1 जुलाई को मुख्यालय के थाना में कलेक्टर एसपी के नेतृत्व में दिया गया नए कानून की जानकारी

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार जिला कोण्डागांव में आज दिनांक 01/07/2024 को 1 जुलाई से लागू हो रहे नए कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत (IAS) और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार(IPS) उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को 1 जुलाई से लागू हो रहे तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में इन नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं और नागरिकों पर उनके प्रभाव पर चर्चा की गई।
इस अवसर में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी एवं दीपेश अरोरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला अभियोजन अधिकारी कोंडागांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार डांडे , उप पुलिस अधीक्षक के. पी . मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, थाना प्रभारी कोंडागांव सौरभ उपाध्याय, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण, पूर्व सैनिक, कोटवार, गायता, पटेल, व आमजन व पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम नागरिकों को नए कानूनों के बारे में जागरूक करने और उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सफल रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग