RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने 10 किलो जिंदा आई ई डी बम लगाया इरागांव एवं कोटकोड़ो तमोरा क्षेत्र के बीच लगाया गया था आईडी कोंडागांव एंव कांकेर पुलिस की संयुक्त सूझ बूझ से टली बड़ी घटना

 

सत्यानंद यादव

 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 03.07.2024 को कोंडागांव पुलिस द्वारा नियमित गस्त के लिए कैंप आरा थाना आमाबेड़ा एवं थाना इरागांव से एसडीओपी फरसगाँव अनिल विश्वकर्मा के हमराह में नक्सल प्रभावित इरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा क्षेत्र में नियमित गस्त के लिए निकले थे।
गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले, जिसे तत्काल कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आई ई डी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा, प्र.आर. जितेंद्र सेठिया, अरुण मरकाम, लखन नाग, आर. विष्णु ध्रुव, मंगलू मंडावी, कैंप आरा जिला कांकेर से पीसी पंचराम यादव, एपीसी कमल सिंह मरकाम, एपीसी धनराज नायक का योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग