RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

एक पेड़ माँ के नाम,कोपाबेड़ा नगर वन में किया गया वन महोत्सव का आयोजन विधायक सुश्री उसेंडी ने किया पौधरोपण

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 6 जुलाई 2024/कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां नीम, जामुन आम, साल, इमली, अमरूद आदि पौधे रोपे गए। स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने यहां पौधा रोपा और इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है, इसलिए वन का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। ‘एक वृक्ष मां के नाम’ से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें।
कोंडागांव वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग दस लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें दो स्थानों पर प्लांटेशन का कार्य के अंतर्गत 25 हजार पौधे पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व वर्षों में किए गए वृक्षारोपण में क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर 55 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। किसान वृक्ष मित्र योजना 8 लाख 68 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वृक्ष प्रदाय योजना के अंतर्गत भी इमली, मूंगा, नींबू आम, आंवला अमरूद आदि पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
नगर वन में आयोजित वन महोत्सव में नगर पालिका के उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी, वन मंडलाधिकारी आर के जांगड़े, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी नवीन कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग