RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पटवारियों ने *एक वृक्ष अपनी मां के नाम* संकल्प अनुसार किया सामूहिक वृक्षारोपण




     बीजापुर बस्तर के माटी समाचार जिला मुख्यालय बीजापुर में राजस्व पटवारी संघ के भवन में जिले के समस्त पटवारियों की हड़ताल संबंधी विशेष बैठक सोमवार को आयोजित किया गया । प्रांतीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु जानकारी साझा किया गया और धरना स्थल पर सत प्रतिशत उपस्थिति की बात बताई गई। जिला बैठक के इस अवसर पर *एक वृक्ष अपनी मां के नाम* के संकल्प को पूरा करते हुए फलदार पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। वरिष्ठ पटवारियों के अनुभव और मार्गदर्शन स्वरूप आशीर्वचन प्राप्त किया गया। बारी बारी से संघ के संरक्षक के जी यशवत राव, शंकरलाल कतलाम, जीवन सिंह कुंजाम ने अपने अनुभव को साझा किया और संघ के समर्पण भाव को जगाया। जिला अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने प्रांताध्यक्ष द्वारा मांगों के संबंध में किए जा रहे प्रयास को बताया और संघ की मजबूती पर विचार रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन से पूजन कर किया गया। सभी तहसील अध्यक्ष ने अपने अपने तहसील से संघ की मजबूती पर विचार रखे और जिला पटवारी भवन के कायाकल्प हेतु सहयोग राशि भी दिया। तहसील बीजापुर और गंगालूर के पटवारियों की ओर से सामूहिक भोजन की व्यवस्था रखी गई एवंबैठक व्यवस्था किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी बीरा राजबाबू द्वारा किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग