राजू तोले
सुकमा, बस्तर के माटी समाचार 16 जुलाई 2024 / आज कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा में तिलहन अग्रिम पंक्ति समूह प्रदर्शन, खरीफ 2024 अंतर्गत तिल फसल की उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सह कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें खरीफ में लगाई जाने वाली तिल फ़सल की उत्पादन तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी एचडीएफसी ईआरजीओ अधिकारियों ने दी ।
इसके साथ ही कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मासिक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर खरीफ फसल हेतु चर्चा की और सभी ने अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे मे किसानों को विस्तार से बताया , कृषि विभाग से पी. आर. बघेल, उप संचालक कृषि, मछली पालन विभाग से श्री ओ. पी. मंडावी , सहायक मत्स्य अधिकारी, पशुपालन विभाग से डॉ. उमेश बघेल, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, कैलाश मरकाम, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी के साथ-साथ
कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी कृषि वैज्ञानिकों ने अपने अपने विषय से संबंधित आगामी माह की कार्य योजना को प्रस्तुत किया तथा अधिकारियों द्वारा चाही गई जानकारी को विस्तार से बताया, कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस. तोमर, पौध रोग विशेषज्ञ राजेन्द्र प्रसाद कश्यप, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार सिदार, चिराग परियोजना के एस.आर.एफ. इंद्र पाल साहू, ज्योतिष कुमार पोटला, रंजना, जानकी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यशाला में जिले के तीनों विकास खंड से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,उघान विस्तार अधिकारी, किसान मित्र एवं तिल उत्पादक कृषक उपस्थित हुए। कार्यक्रम मे कृषक भाइयों व किसान मित्रों ने भविष्य में भी इस तरह के किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने हेतु आग्रह कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
*कृषि विज्ञान केन्द्र में एकदिवसीय मासिक कार्यशाला एवम् तिलहन अग्रिम पंक्ति समूह प्रदर्शन का आयोजन*
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

