RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिला बस्तर थाना परपा ने ब्लाॅक तोकापाल के ग्रामीणों के बीच किया चलित थाने का आयोजन।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने चलित थाना में स्वयं उपस्थित होकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ और किया उनकी समस्याओं का त्वरित निदान।*

कृष्णा पटेल
जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देश में, अनुविभागीय अधिकारी केशलूर विश्व दीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में ग्रामीण लोगों की समस्याओं के निदान हेतु बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार लोगों के बीच जाकर उनके समस्याओं को रूबरू सुनने और उसके त्वरित निदान की पहल गाॅव-गाॅव चलित थाना लगाकर किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह के नेतृत्व में ब्लाॅक तोकापाल में चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में आस पास के ग्रामीण लोग एकत्रित हुए। चलित थाना में जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की समस्याएँ रूबरू आमने-सामने सुनी और उनका त्वरित निदान किया। पुलिस अधीक्षक को अपने सामने देखकर ग्रामीणों ने भयमुक्त होकर खुले दिल से अपनी समस्याए बताई और उनका तुरंत समाधान पाया। पुलिस अधीक्षक ने अनुविभागीय अधिकारी केशलूर और थाना प्रभारी परपा को ग्रामीणों की समस्या के तत्वरित निदान हेतु दिशा निर्देश दिए। चलित थाना में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सरपंच, कोटवार, पटेल और बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग