RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस बच्चों ने सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण कर किया प्रदर्शन

कृष्णा पटेल

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार, 22 जुलाई 2024/ नई शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण देश में एक सप्ताह का शिक्षा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक शालाओं में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
शिक्षा सप्ताह के तहत सोमवार 22 जुलाई 2024 को प्रथम दिवस में सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण कर एवं बच्चों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों के मोबाइल में ई-जादुई पिटारा ऐप डाउनलोड किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान शालाओं में गणमान्य नागरिक, बच्चों के माता-पिता, पालक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं मितानिन को भी आमंत्रित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने इस बारे में जानकारी देते बताया कि जिले में कुल 2336 स्कूलों के 7562 शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में लगभग 98996 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर बच्चों के सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शन का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कल मंगलवार 23 जुलाई 2024 को बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल दिवस का आयोजन किया जाएगा, शिक्षा सप्ताह के दौरान चलाए जा रहे सभी गतिविधियों का लगातार निरीक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों सहित खंड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग