RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

राष्ट्रीय शिक्षा नीति:  आत्मानंद स्कूल सुकमा पावारस में चल रहे विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार 26 जुलाई 2024/ स्वामी आत्मानंद स्कूल पावारास में शिक्षण सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के, 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम 22 जुलाई से 28 जुलाई तक यह कार्यक्रम जिले के लगभग सभी स्कूलों में मनाया जा रहा है, जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में भव्य रूप से यह कार्यक्रम मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर ,पुलिस ,वकील ,जैसे किरदारों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हो रहे हैं, पहली से लेकर बारहवीं तक के बच्चे रोजाना तरह-तरह के कार्यक्रम स्कूल में प्रस्तुत कर रहे हैं, देशभक्ति गीत से लेकर कई प्रकार की नृत्य भी बच्चे कार्यक्रम में करते देखे जा रहे हैं,राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, वही काफी संख्या में इस कार्यक्रम में बच्चे भाग भी ले रहे हैं, सुकमा स्थित स्कूल में लगभग 500 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, इनमें से काफी बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी-अपनी कलाओं के साथ भाग लिया, एवं पूरे हफ्ते चले इस कार्यक्रम में काफी खुशी से स्कूल आते देखे गए, इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। सेजेस पावारास की प्रिंसिपल टी डी दास ने बताया कि बच्चों को शिक्षा देने हेतु कई प्रकार के मॉडल तैयार कर उन्हें पढ़ाई की जानकारी दी जा रही है, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग