RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

केवीके में कृषि मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 11 अगस्त 2024/ आज डायरेक्टर अटारी के निर्देशानुसार एवं निदेशक विस्तार सेवाएँ के मार्गदर्शन में आईसीएआर ,पूसा, नई दिल्ली में 109 किस्मों के विमोचन के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें 25 कृषि मित्रों ने भाग लिया, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम सहायक ( मछली पालन) डॉ. संजय सिंह राठौर ने मछली पालन, विषय वस्तु विशेषज्ञ ( कृषि अभियांत्रिकी) डॉ. परमानंद साहू ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों में कृषि यंत्रों का उपयोग, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पादप रोग विज्ञान) राजेन्द्र प्रसाद कश्यप ने धान फ़सल में रोग नियंत्रण के उपाय तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच. एस. तोमर ने कृषि में उत्पादन, उत्पादकता और आय बढ़ाने में नई नई विकसित सभी फसलो की किस्मों की विशेषताएं और उपयोगिता पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में केंद्र वरिष्ठ अनुसंधान इंद्रपाल साहू के साथ साथ सभी कर्मचारी रंजना, जुनकी , अर्जुन बुधराम, सुखमन सहित अन्य उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग