RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति प्रतिज्ञा,शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 12 अगस्त 2024/ भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण विकसित करने तथा राष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) का संचालन जिले में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हरिस. एस के मार्गदर्शन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्त भारत अभियान के बैनर तले युवाओं, बच्चों, शैक्षणिक संस्थानों, महिलाओं और जन समुदाय की भागीदारी के साथ मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम करने, समय-समय पर मादक द्रव्योें के सेवन से संबंधित जागरूकता प्रचार-प्रसार कार्यक्रम, नशा बंदी शपथ आदि का संचालन किया जा रहा है। नशामुक्त भारत अभियान के तहत आज सुकमा जिले में विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर सभी विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनसामान्य को नशामुक्ति प्रतिज्ञा दिलाई गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग