RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जल शक्ति अभियान: कोंडागांव में महिलाओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार , 03 सितंबर 2024: जल शक्ति अभियान: “कैच द रेन” अभियान के तहत कोंडागांव में जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों एवं नगर के विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकालकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। “नारी शक्ति से जल शक्ति” थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

कोंडागांव जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत एवम् मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, जिला पंचायत कोंडागांव के निर्देशानुसार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता केपी साहू के मार्गदर्शन में जल संसाधन विभाग एवम् शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। नारे लगाए गए और संकल्प लिया गया। महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संसाधनों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया है। महिलाओं में अनुकूलन एवं नवाचार करने की क्षमता है, जो जल संसाधन प्रबंधन में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी शक्ति एवं क्षमता का प्रदर्शन करती हैं।

जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: यह अभियान जल संरक्षण व सतत विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इन प्रयासों में ‘नारी शक्ति’ अग्रणी भूमिका निभा रही है। भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य है, जिससे देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। इसी के साथ देश में पानी की मांग भी बढ़ेगी जिसे प्रभावी एकीकृत जल प्रबंधन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। भारत में पानी की मांग भूजल एवं वर्षा पर बहुत अधिक निर्भर करती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग