RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर कांग्रेस का रोष मुंह मे काली पट्टी बांध किया मौन सत्याग्रह, जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने राष्ट्रपति क़े नाम सौंपा ज्ञापन

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार  – छत्तीसगढ़ मे भाजपा सरकार आने क़े बाद प्रदेश मे महिलाएं सुरक्षित नहीं हैँ लगातार महिला संबंधी अत्याचार अनाचार की घटनाये बढ़ती जा रही हैँ 9 महीने की सरकार मे 3094 प्रकरण महिलाओ से जुडा दर्ज हुआ है जिसमे 600 प्रकरण बलात्कार क़े हैँ।कॉंग्रेस पार्टी इन घटनाओं की कड़ी निंदा करती हैँ और साय सरकार से स्तिफे की मांग करती है।कांग्रेस पार्टी महिलाओ क़े आबरू से खेलने वालों क़े खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की सक्रियता की मांग करती हैँ और ज़ब तक सरकार नहीं जागेगी तब तक महिलाओ क़े सम्मान मे कांग्रेस पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर आज सम्पूर्ण प्रदेश मे मौन सत्याग्रह किया गया इसी कड़ी मे कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी क़े नेतृत्व मे कोंडागांव कांग्रेस भवन क़े सामने मुंह मे काली पट्टी बांधकर मौन सत्याग्रह किया गया साथ ही महामहिम राष्ट्रपति क़े नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन मे कोंडागांव जिले और पूरे राज्य में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा और अत्याचार के मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। दीवान ने लिखा कि हाल के महीनों में 3094 महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 600 से अधिक मामले बलात्कार और छेड़छाड़ से संबंधित हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रयासों में पुलिस प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है।झुमुकलाल दीवान ने आगे लिखा कि राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और उनके परिवारों के प्रति पुलिस की उदासीनता ने जनता के बीच रोष बढ़ा दिया है। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इन मामलों को लेकर मीडिया में आई खबरों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी निराशाजनक है। दीवान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और सरकार पर दबाव बनाएं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।इस पत्र मे पिछले दिनों एक कार्यक्रम क़े दौरान कोंडागांव थाना प्रभारी द्वारा एक महिला को धक्का दिए जाने संबंधी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित उच्चधिकारीयों को की गयी हैँ जिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही न किये जाने का भी उल्लेख किया है।मीडिया से चर्चा करते जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा महिलाओ क़े सम्मान मे प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देश अनुसार आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी और भी उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।मौन सत्याग्रह कार्यक्रम क़े दौरान जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान जिल पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती राज मरकाम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव प्रदेश संयुक्त महामंत्री कैलास पोयाम पीसीसी सदस्य बुधराम नेताम प्रदेश महामंत्री विधि विभाग जेपी यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल प्रदेश कांग्रेस सचिव सकुर खान रमिला मरकाम जिला महामंत्री गीतेश गाँधी महिला प्रदेश सचिव तबस्सुम बानो सुकली पोयाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन इरशाद खान योगेंद्र राठौर पार्षद गण योगेंद्र पोयाम ललिता नेताम आरती नेताम अनीता पोयाम नीलाबर जाली मिना साहू शम्भू मरकाम सरपंच बेडमा श्रीमती सुरेखा मरकाम सरपंच बटराली श्रीमती माहेश्वरी हिड़को देवेन्द्र कोर्राम संतोष नाग वरुण सेठिया गन्नू पोयाम नीलू देवांगन गुणमती नायक गीतेश बघेल ईशान ठाकुर सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!