RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सेजेस पावारास सुकमा में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार 05 सितंबर 2024/ सेजेस पावारास सुकमा में शिक्षक दिवस व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधकारी जी.आर.मण्डावी उपस्थित थे वहीं शिक्षा विभाग के एबीईओ प्रफुल्ल डेनियल, ए.पी.स. प्रदीप नायर, रजनीश सिंह, सीताराम राणा और वन्दना यादव उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति अंजना पोया संकुल प्राचार्य, पी. दन्तेश्वरी प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर भी उपस्थित थे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में कार्यक्रम का मुख्य बिंदु सेवानिवृत्त शिक्षकों व शाला में कार्यरत व्याख्याताओं को सम्मानित करना था सेवानिवृत्त शिक्षको में हिड़मा राम नाग सर प्र.पा.केरलापाल, शेख कसमुद्दीन सर प्र.पा. रामाराम, जे.राम साहु सर प्र.पा.मुयापारा, प्रभाकर दास सर प्र.पा.पटनमपारा थे जिनको जिला शिक्षा अधिकारी मण्डावी के द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के वार्षिक परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षाफल के उपरान्त संस्था में कार्यरत व्याख्याता भारती झा,खम्हन लाल बनपेला, नेमीचंद वर्मा, मुख्तार कुरैशी, शाहिरा, दिव्या कुरूप, डी.अंकिता राव, निशा बरहईया, केा स्मृति चिन्ह देकर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था प्राचार्य ने इस अवसर पर खुशी जाहिर हुए कहा कि शिक्षक अपनी मेहनत से विद्यार्थियों को इसी तरह हर क्षेत्रो में मदद् कर उन्हे अपने जीवन के उतरोतर कार्य करने में सफलता मिलें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग