राजू तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार 28 सितम्बर 2024/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने माओवादप्रभावित संवेदनशील क्षेत्र जगरगुण्डा का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र जगरगुण्डा का दौरा कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए और क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। दौरे के दौरान कलेक्टर ध्रुव ने माओवाद प्रभावित क्षेत्र की चुनौतियों का भी आकलन किया और क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
इस इस दौरान पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का माओवाद प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र का दौरा स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

