RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

राजु तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार 01 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत, नम्रता जैन की अध्यक्षता में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत सुकमा व डिप्टी कलेक्टर मधु तेता सहित समस्त सीईओ जनपद पंचायत, समस्त एसडीओ आरईएस, पीओ मनरेगा, सब इंजिनियर आरईएस,समस्त एडीईओ विकास खण्ड समन्यवक, बीपीएम एनआरएलएम समस्त तकनीकी सहायक एवम समस्त ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य उपस्थित थे।
सीईओ ने जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके आवासों की स्थिति की समीक्षा की गई और निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराए जा सकें और योजनाओं का शत्-प्रतिशत लाभ हेतु कार्योंजना तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने मनरेगा के तहत पीडीएस भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए।स्वच्छ भारत मिशन समीक्षा कर शौचालय निर्माण और स्वच्छता से संबंधित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी और स्वच्छता कार्यों में और अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका तहत ग्रामीण महिलाओं के स्व-सहायता समूहों की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन के प्रयासों पर चर्चा की गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग