RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

22 पेड़ जिंदगी के नाम से आयेंगी महिलाओं में खुशयाली पद्मश्री फूलबासन यादव

अजित यादव

डोंगरगढ़ बस्तर के माटी समाचार :- ग्राम- पीपरखार में आस- पास की महिला समुह का कार्यक्रम आयोजित कर २२ पेड़ जिन्दगी के नाम अभियान के लिए महिलाओं ने २२ पेड़ लगाने एवं पे्ररित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव, हरियाली बहिनी अभियान प्रमुख शिवकुमार देवांगन, ग्राम- पंचायत सरपंच निर्मला ठाकरे, हरियाली बहिनी कांता वर्मा,पार्वती नेताम, सोमबती वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री फूलबासन यादव ने कहा कि, २२ पेड़ जिन्दगी के नाम अर्थात अपने जीवन काल में २२ पेड़ की जरूरत होती है, महिलाए अपने खेत- बाड़ी में २२ पेड़ आम लगा ले उनकी एवं उनके परिवार की जिंदगी ४ वर्षो में हरियाली अर्थात आर्थिक उन्नति हो जायेगी। महिलाओं से अपील करते हुूए कहा कि, अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसे बचाने का दृढ़ संकल्प ले। शिवकुमार देवांगन बताया कि,२२ पेड़ जिंदगी के नाम के अंतर्गत केशर आम का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि इसकी कीमत अन्य आम से अधिक होती है ज्यादा दिन तक टिकाऊ एवं स्वादिष्ट होने के कारण बाजार एवं आयात- निर्यात में हमेशा माँग बनी रहती है। जिसको देखते हुए महिलाएँ अधिक से अधिक पेड़ लगाए ताकि बुढ़ापा का सहारा बन सके। उन्होने आगे बताया कि, हमारा टीम महिलाओं को अन्य व्यवसायों में जोड़ी गई है उसमें प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, लेकिन केशर आम में ऐसा नहीं है। एक व्यक्ति कम से कम १० पौधे लगाते है उसमें से सात पेड़ बना पाते है तो चार वर्षो के बाद एक पेड़ से ५००० मिलता है तो कुल ३५०००/- रूपये आय प्रतिवर्ष मिलेगीं। हरियाली बहिनी ४ वर्षो मेें बीस हजार पेड़ बनाने की मुहिम चला रही है। ताकि ४ वर्षो के बाद १० करोड़ आमदानी महिलाओं को हो सके ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग