RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

स्वच्छ भारत दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश

सत्यानंद यादव

कोंण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 02 अक्टूबर 2024/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  उत्तरा कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं उनकी उपस्थिति में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के एन.एस.एस. के बच्चों, शिक्षकों एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण के सहयोग से न्यायालय परिसर से जयस्तंभ चौंक तक रैली निकाली गई। इस रैली को प्रधान जिला न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही स्वच्छता का नारा लगाकर शहर की गंदगी, वातावरण को साफ रखने व घर के आसपास कचरे का निपटान करने का संदेश दिया गया। साथ ही न्यायालय परिसर में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एंव समस्त न्यायिक कर्मचारीगण व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के एन.एस.एस. बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा पौधा रोपण कर सभी को साफ-सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी दौरान समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य एवं शिक्षक के द्वारा बच्चों को महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपने जीवन शैली में अमल में लाने की संदेश दी गई। साथ ही बड़ों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव विक्रम प्रताप चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती यशोदा नाग, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव शिव प्रकाश त्रिपाठी एवं सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य एम. के. नायक, राजेश पाण्डे एवं समस्त शिक्षकगण व बच्चों के सहयोग से स्वच्छता का पहल चलाया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग