RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आधी रात बैंक लूटने पहुंचे चूहे! अलार्म बजा तो दनादन आई पुलिस की गाड़ियां, और फिर जो हुआ..

राजीव लोचन
गरियाबंद बस्तर के माटी समाचार गरियाबंद में इन दिनों कुछ न कुछ हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं. गरियाबंद के पंजाब नेशनल में एक बैंक में अलार्म देर रात बज गया, जिससे लोगों में घबराहट हुई कि आखिर बैंक के अंदर ऐसा कुछ हुआ जिस कारण अलार्म बजने लगा उसके बाद पुलिस कर्मियों का एक पेट्रोलिंग टीम बैंक के सामने आ गया. बैंक की तलाशी ली गई और पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जैसा लोग सोच रहे थे. बैंक के अंदर कुछ भी गलत नहीं पाया गया. बैंक के कर्मचारियों को फिर संदेह हुआ कि चूहों ने परिसर में लगे सेंसर संग छेड़ाछाड़ किया होगा और अलार्म बजा दिया होगा.

दो साल पहले इसी बैंक में सेंध मारी की नाकाम कोशिश की गई थी

आज से ठीक तीन दो साल पहले भी इसी बैंक के पिछले हिस्से से सेंध मारने की नकाम कोशिश की गई थी पर वही पुलिस के मौके पर तत्काल आ जाने से चोर सब्बल छोड़ भाग कर खेत से भागते हुए फ़रार हो गया था ,

घटना की सूचना पंजाब नेशनला बैंक द्वारा प्रायोजित बैंक- गरियाबंद शाखा में दी गई. आपको बता दें कि बीती रात करीब ११.30 बजे बैंक का चोरी अलार्म बज गया. पास के पुलिस स्टेशन में पुलिस तुरंत कार्रवाई में आ गई और एक बल बैंक पहुंच गया.

बैंक के दरवाजों को तोड़े जाने का कोई संकेत नहीं मिला. पुलिस ने बैंक के मैनेजर को बुलाया. परिसर खोले गए और बारीकी से जांच की गई. कुछ भी गलत नहीं पाए जाने के बाद पुलिस राहत के साथ लौट आई. बैंक के कर्मचारियों को अब संदेह है कि चूहों ने गति सेंसर को सक्रिय किया होगा,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग