RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

गोगुण्डा में मेडिकल टीम द्वारा कैम्प कर ग्रामीणों का ईलाज जारी,स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सहित स्वास्थ्य शिक्षा दे रही मेडिकल टीम, अब गांव में स्थिति नियंत्रित

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 22 नवंम्बर 2024/ जिले के कोंटा विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ गोगुण्डा क्षेत्र से 17 नवंबर 2024 दिन रविवार को गांव में  01 नवंबर 2024 से 17 नवंबर 2024 के बीच 8 लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार 18 नवंबर 2024 को उप स्वास्थ्य केन्द्र गोगुण्डा (बगड़ेगुड़ा) और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोरनापाल से तत्काल मेडिकल टीम रवाना की गई। इस मेडिकल टीम के द्वारा ग्राम गोगुण्डा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा प्रदाय की जा रही है। उक्त चिकित्सा दल द्वारा 18 नवंबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक कुल मलेरिया जांच 578 में  से 160 धनात्मक मरीज पाये गये जिनका उपचार किया गया है। गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है और स्थिति पूर्ण रूप से ठीक होने तक मेडिकल टीम उपस्थित रहकर गांव के लोगों के स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखे जाने सहित ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल कश्यप ने इस बारे में बताया कि मेडिकल टीम के द्वारा ग्रामीणों का उपचार के साथ ही गांव के सरपंच-सचिव सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने वनांचल क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण झिरिया के पानी का उपयोग करने की जानकारी दी। मेडिकल टीम के द्वारा ग्रामीणों को मच्छरदानी का उपयोग करने तथा साफ पानी उबाल कर पीने और गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। वहीं बड्‌डे, सिरहा-गुनिया के साथ ही अस्पताल जाकर अवश्य ईलाज कराने की सलाह दी जा रही है।

सीएमएचओ ने बताया कि गांव में वर्तमान में स्थिति नियत्रण में है। गोगुण्डा में कुल 10 लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें मुचाकी हुंगी 60 वर्ष मृत्यु का कारण पिछले 1 वर्ष से हाथ पैर में सूजन, मुचाकी बण्डी 01 वर्ष मृत्यु का कारण 15 से 20 दिन पूर्व से बुखार, सोड़ी बुधरी 03 वर्ष मृत्यु का कारण पानी में डूबने के कारण, सोड़ी शांति 02 वर्ष मृत्यु का कारण बुुखार व उल्टी दस्त, मड़कम देवे 66 वर्ष मृत्यु का कारण बुखार व हाथ पैर में दर्द, सोड़ी हड़मे 60 वर्ष मृत्यु का कारण अचानक सांस लेने में परेशानी, हेमला गंगी 51 वर्ष मृत्यु का कारण बुखार एवं उल्टी-दस्त, हेमला हुंगी 65 वर्ष मृत्यु का कारण 3 से 4 दिन से बुखार एवं उल्टी-दस्त व झाड़-फूंक,सोढ़ी मुंडा 57 वर्ष मृत्यु का कारण लम्बे समय से सांस लेने में परेशानी एवं बड्डे के पास झाड़-फूंक और माड़वी भीमा 60 वर्ष मृत्यु का कारण लम्बे समय से पूरे शरीर में सूजन से हुई है। सीएमएचओ डॉ. कपिल कश्यप ने अवगत कराया कि अभी मेडिकल टीम गांव में ही तैनात है और उक्त टीम को सभी आवश्यक दवाई एवं जरूरी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिससे उक्त चिकित्सा दल ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच सहित ईलाज सुनिश्चित कर सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग