RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद और नक्सलवाद के विचार को उखाड़ फेकने और शांति स्थापित करने की ओर डबल इंजन की सरकार :- महेश कश्यप

सुनील कुमार

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार:- बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र के भेज्जी इलाके में पुलिस – नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने पर खुशी जाहिर की है। कश्यप ने कहा कि जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हू।

शुक्रवार को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे केंद्र व राज्य सरकार के अभियान को मिल रही सफलता पर प्रतिक्रिया दिया है। लाल आतंक पर भेज्जी में हुए एक बड़ी कार्रवाई के बाद सांसद ने केन्द्र व राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश – छत्तीसगढ़ व बस्तर से नक्सलवाद व नक्सलवाद के विचार को उखाड़ फेंकने की ओर डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवम मॉनिटरिंग में हमारे देश के जवान नक्सलियों के गढ़ में जा कर उनके घर में घुसकर उन्हें ढेर कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग