RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,विधायक सुश्री उसेण्डी ने प्रतियोगिता में शामिल होकर दिव्यांगों का किया उत्साहवर्धन

सत्यानंद यादव

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार, 03 दिसंबर 2024/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में हुआ। इस मौके पर विधायक सुश्री उसेण्डी ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक सुश्री उसेण्डी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगो में असीम प्रतिभाएं होती है। ऐसे आयोजनों से उन्हें सामने लाने का मौका मिलता है। सरकार दिव्यांग़जनो के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हित के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल रही है। जिले में दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हाकंन एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग में आने वाले संसाधनों हेतु विद्यालयों के अध्ययनरत बच्चे शामिल हुए।

सुश्री उसेण्डी ने मैदान में पहुंचकर विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इंडोर स्टेडियम सह आडिटोरियम कोण्डागांव में जिले से 500 से अधिक दिव्यांगजन शामिल हुए। दिव्यांगों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल में भरपूर उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता में ट्रायसायकल दौड़, सामान्य दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, गोला फेंक, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। रंगोली एवं चित्रकला में मुख्य थीम नशा मुक्त भारत अभियान पर विभिन्न प्रकार के चित्र व रंगोली बनाया गया, जिसमें 150 दिव्यांगजनों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 02 ट्रायसायकल, 02 व्हील चेयर एवं बैशाखी भी प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शारीरिक बौध्दिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों को सम्मिलित करने का मुख्य उद्देश्य इनको उचित अवसर प्रदान करते हुए सर्वागीण विकास करना है। जिले में कुल 1570 दिव्यांग बच्चे हैं, जिनमें 918 दिव्यांग प्रमाण पत्र वाले बच्चे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 896 बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती हैं। इस अवसर पर दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती ललिता लकड़ा, समग्र शिक्षा अधिकरी महेन्द्र पाण्डे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग