RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

केशकाल के पूर्व विधायक सेवक राम नेताम बने कोण्डागांव भाजपा जिला अध्यक्ष

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कोण्डागांव जिले के लिए पूर्व विधायक सेवक राम नेताम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस पद पर चयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सेवक राम नेताम ने कहा कि वे पार्टी के एक छोटे कार्यकर्ता हैं, और यह दायित्व उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ, मंडल, और शक्ति केंद्र स्तर पर मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम लाने का प्रयास करेंगे।

सेवक राम नेताम का राजनीतिक सफर

सेवक राम नेताम वर्ष 2007 में हुए उपचुनाव में केशकाल से विधायक चुने गए थे। इसके बाद, 2008 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की और 2013 तक विधायक के रूप में कार्य किया। विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल के बाद, उन्होंने पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन किया।
हाल ही में, विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वे बीजापुर क्षेत्र के प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे। इसके अलावा, वे वर्तमान में संगठन के जगदलपुर जिला सह प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।
सेवक राम नेताम के कोण्डागांव भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। नेताम ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करें।
संगठन को सशक्त करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाना मेरा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा, “सेवक राम नेताम ने कहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग